अभी अभी मिले खबरों के अनुसार शिंजो अबे जो जापान के पूर्व प्रधानमंत्री थे ,उनकी हत्या कर दी गई।
यह बताया जा रहा है की आज 8 जुलाई 2022 को वे एक राजनीतिक अभियान कार्यक्रम के लिए दक्षिणी शहर नारा को निकले थे जिसमें उन्हें भाषण देना था।
जब पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो अबे ने भाषण देना प्रारंभ किया तभी एक 41 वर्षीय संदिग्ध व्यक्ति ने उन पर दो बार गोली चला दी, अबे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी मृत्यु हो चुकी थी।
इस वारदात के तुरंत बाद ही जैपनीज पुलिस ने उस 41 वर्षीय संदिग्ध को हिरासत में लिया, उस संदिग्ध व्यक्ति ने भागने की कोशिश नहीं की बल्कि खुद को पुलिस के हवाले कर दिया।
भगवान स्वर्गीय शिंजो अबे की आत्मा को शांति दे।