DECEMBER 9, 2022
Latest News

Petrol aur Diesel ki kimaton me bhaari girawat, aam aadmi ne liy chain ki saans .....

Petrol aur Diesel ki kimaton me bhaari girawat, aam aadmi ne liy chain ki saans .....
लोगों को मिली चेन की सांस, कुछ दिनों से पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया था। लोग समझ नहीं पा रहे थे कि हम घर में राशन लाएं या गाड़ी में तेल दिलाएं , कई लोगों ने तो साइकिल का हाथ थाम लिया था क्योंकि तेल के बढ़ते दामों ने फिर वह चाहे पेट्रोल हो या डीजल आम आदमी का हालत खराब कर रखा था एक तरह से देखा जाए तो आम आदमी का गाड़ी में घूमना मुश्किल हो गया था।

लेकिन आज दिनांक 21 मई 2022 को हमारी देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अचानक से एक घोषणा की जिससे आम आदमी के चेहरे में थोड़ी सी खुशी झलक आई। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ट्वीट करके बताया कि हमारे तेल यानी पेट्रोल और डीजल में लगने वाली एक्साइज ड्यूटी यानी उत्पाद शुल्क को घटा दिया गया है,
एक्साइज ड्यूटी या हम कहें उत्पाद शुल्क एक ऐसा शुल्क है जो किसी भी सामान के बनने और वितरण होने के खर्चे को दिखाता है। पेट्रोल से ₹8 प्रति लीटर की उत्पाद शुल्क को घटा दिया गया और डीजल से ₹6 प्रति लीटर उत्पाद शुल्क को घटा दिया गया।


जिसके चलते हमें पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी गिरावट नजर आई है पेट्रोल पहले से ₹9.5 प्रति लीटर सस्ता हो गया है और डीजल पहले से ₹7 प्रति लीटर सस्ता हो गया। ऐसा बहुत ही कम होता है कि इस कदर पेट्रोल और डीजल की कीमत अचानक से नीचे गिर जाए लेकिन इसके लिए हमारे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यह भी कहा है की "यह एक्साइज ड्यूटी घटा देने पर एक्साइज ड्यूटी  को लगभग एक लाख करोड़ रुपए का नुकसान हो सकता है"। शायद समय के साथ देश के इस नुकसान की भी भरपाई कर दी जाएगी। कई लोगों ने निर्मला सीतारमण जी को धन्यवाद करके ट्वीट भी किया कि उन्होंने आम लोगों के बारे में सोचकर पेट्रोल और डीजल के बढ़ते कीमतों को रोका और कीमतों को घटाने की ओर पहला कदम रखा।

Related News