जामुन खाने से शरीर में क्या होता है?
आइए हम जाने इनके जबरदस्त फायदे कौन से है ।
जामुन गर्मियों का फल है। खाने मे टेस्टी ये फल किसी औसधि से कम नहीं है। इसमें कैलसियम पोटैशियम, आयरन और विटामिन पाए जाते हैं। रोजाना कुछ दिनों तक जामुन का सेवन करने से कई तरह की स्वस्थ सम्बंधित समस्याएँ दूर होती हैं। इसमें पाया जाने वाला ग्लूकोज और फर्गटो लू लगने से बचाता है।
जामुन में मौजूद आयरन एनिमिया रोग से निजात दिलाने में मददगार होते हैं। शरीर में खून का स्तर बड़ाने में इसका सेवन किया जाता है। इसके अलावा भी जामुन खाने के बहुत से फायदे होते हैं।
जामुन खाने के फायदे
. पाचन तंत्र करें मजबूत
अकसर मानसुन के समय पेट में कुछ समस्या हो जाती है। इससे बचने के लिए दिन में दो बार पाॅच या दस जामुन जरूर खाये। इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है।
. डायबिटीज से राहत पाने के लिए-
डायबिटीज रोगियों के लिए जामुन बहुत ही अच्छा औसधि है। इसके बीजों को सुखाकर पीसकर लेने से मधुमेह यानि डायबिटीज नियंत्रण में रहती है
. भूख बढ़ाये-
जिन लोगों को भूख कम लगती है उनको जामुन खानी चाहिए/ सिरके के साथ जामुन खाने से भूख बढ़ जाती है। इसके बाद आप जो भी खाएंगे उसका फायदा आपको मिलने लगेगा।
. पथरी की समस्या-
पथरी की समस्या इन दिनों बहुत दिखने को मिलता है।पथरी की समस्या से राहत पाने के लिए दवाई की जगह पर जामुन का सेवन करें।आप चाहे तो जामुन के बीजों को पीस कर पानी या दही के साथ सेवन करें। इस तरह सेवन करने से पथरी की समस्या दूर होती है।
. दातों के लिए फायदे मंद-
दातों को साफ रखने में लाभदायक होतें हैं। रोजाना जामुन के पोखर से मंजन करने से दाॅत और मसूड़ों से समस्या दूर हो जाती है।
.कैसर के खतरे से बचाएं-
जामुन फल में पेनिफेनोल जैसे फाइटोकमिकल भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसमें इनथोसाइनिन होता है जो कैसर और दिल की बिमारियों को रोकने में मददगार होता है।
.शरीर में खून की कमी को दूर करें-
जामुन में विटामिन और आयरन भरपूर मात्रा में पायी जाती है। जो शरीर में खून की कमी को पूरा करने काम करता है।जिन लोगों को एनिमिया की समस्या रहती है। उनको जामुन जरूर खानी चाहिए।
. दुबलापन होगा कम-
जामुन के रस में शहद, आवला या गुलाब के पत्तों का रस को मिलाकर दिन में एक बार लगातार एक महीने तक पीयें।एक महीने में आपको फर्क दिखने लगेगा और आप का दुबलापन दूर हो जाएगा।